LoC पर लगातार पाकिस्तानी गोलीबारी जारी, जवाबी कार्रवार्ई में 8 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, कई चौकियां तबाह

Summary :

NULL

इंटरनेशनल बॉर्डर पर अब भी रुक-रुक कर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग जारी है। वहीं कई इलाकों में सीजफायर तोड़ने पर भारत भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों को तबाह कर दिया है।

BSF की 35 चौकियां PAK के निशाने पर

सीमा पर पाकिस्तान ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 35 चौकियों को निशाना बनाया है. पाकिस्तानी रेंजर्स भारतीय जवान और नागरिकों पर मोर्टार दाग रहे हैं. शुक्रवार 19 जनवरी की रात पाकिस्तान की ओर से अरनिया, सुचेतगढ़, आरएस पुरा, पर्गवाल, कानाचक और अखनूर के घरखाल इलाके में सीजफायर का उल्लंघन किया गया।

 

पाकिस्तान को भी भारी नुकसान

 जम्मू के कानाचक इलाके में एक नागरिक के जख्मी होने की खबर मिली है। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने सांबा, आरएसपुरा और हीरानगर सेक्टर पर पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया है। सूत्रों ने बताया है कि सीमा पार शकरगढ़ और सियालकोट इलाके में आठ पाकिस्तानी नागरिक और रेंजर्स मारे गए हैं।

अफसरों को सतर्क रहने का आदेश

पाकिस्तान से बरसाए गए मोर्टार और गोलों में अब तक 2 नागरिकों की जान जा चुकी है. तीन दिन में तीन भारतीय जवान भी शहीद हो चुके हैं। पाकिस्तान की हरकतों के मद्देनजर इंटरनेशनल बॉर्डर पर 5 किलोमीटर के दायरे में सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। एलओसी पर तैनात सिविल अफसरों को सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले पाकिस्तान रेंजर्स ने बगैर उकसावे के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आरएस पुरा, अर्निया और रामगढ़ सेक्टरों में कई इलाकों में सुबह छह बज कर 40 मिनट से फायरिंग और गोलाबारी की. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा के 50 किमी के दायरे में सीमा चौकियों और गांवों को निशाना बनाया।

उन्होंने बताया कि फायरिंग और गोलाबारी दोपहर में कठुआ जिला में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी फैल गई। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने तीन सेक्टरों में 45 सीमा चौकियों को निशाना बनाया। वहीं, बीएसएफ ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर पर दोनों ओर से गोलीबारी के दौरान घायल हुए बीएसएफ के हेड कांस्टेबल जगपाल सिंह की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य जवान घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों की भारी गोलाबारी के जरिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों के अर्निया, आरएस पुरा, रामगढ़, सांबा और हीरानगर सेक्टरों में 50 से अधिक गांवों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तानी फायरिंग और गोलाबारी में दो नागरिक मारे गए जबकि 32 नागरिक घायल हो गए।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Desk Team