कोविड 19 महामारी से देश के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। देश के लगभग सभी राज्यों में कोरोना वायरस पहुंच चुका है। इसबीच, रविवार को जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 5 नए मामाले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 38 हो गई है।
सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया, कश्मीर में पांच और पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की गई, जिसमें 2 श्रीनगर, 2 बडगाम, 1 बारामूला से है। इससे पहले एक कोविड-19 रोगी ने श्रीनगर के अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पीड़ित मरीज लगभग 60 साल का था, जो बारामुला जिले के तंगमर्ग इलाके का रहने वाला था।
पांच पॉजिटिव मामलों के साथ राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 38 हो गई है, जिनमें से 29 कश्मीर में और 9 जम्मू के अस्पतालों में भर्ती हैं।
बता दें, देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 1038 हो गई है और कुल 28 लोगों की इस वायरस के चलते मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



