कोरोना वायरस (कोविड-19) को लेकर पूरे देश में लगे गए लॉकडाउन के बीच पंजाब सरकार ने अहम फैसला देते हुए 30 और 31 मार्च को पूरे राज्य में बैंक खोलने का निर्देश दिया है। प्रतिबंधों के बीच वित्तीय लेनदेन करने में लोगों को सुविधा हो, इसके लिए यह फैसला लिया गया है।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद रविवार को यह जानकारी दी। तीन अप्रैल से एक बार फिर सभी बैंक शाखाएं रोटेशन के आधार पर सप्ताह में केवल दो दिन खुलेंगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह विभाग ने राज्य में कोविड-19 के बीच कर्फ्यू के दौरान बैंकों की शाखाओं के संचालन के बारे में एक परामर्श जारी किया है।
जालंधर के चौगिट्टी फ्लाईओवर पर हुए सडक़ हादसे में लुधियाना के लिए डयूटी पर जा रहे ASI की हुई मौत
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य और चंडीगढ़ के उपायुक्तों को बैंकिंग कर्मचारियों को इसके लिए आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अमरिंदर ने सभी औद्योगिक इकाइयों और ईंट भट्टों को प्रवासियों के साथ काम शुरू करने के लिए कहा है। अगर उनके पास परिसर में सुरक्षित रूप से समायोजित करने के लिए पर्याप्त प्रावधान हैं।


Download Android App
Download iOS App



