कोरोना से संक्रमित फारुक अब्दुल्ला हॉस्पिटल में हुए एडमिट, उमर अब्दुल्ला ने दी जानकारी

Summary :

पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला कोरोना से संक्रमित पाए थे। इसके बाद उनको शनिवार को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला कोरोना से संक्रमित पाए थे। इसके बाद उनको शनिवार को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। फारुक के पुत्र उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर कहा कि उनके पिता को डॉक्टरों की सलाह के बाद बेहतर निगरानी के लिए श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उमर ने कहा, ‘‘लोगों के दिखाए गए प्यार और दुआओं के लिए हमारा परिवार हर किसी का आभारी है।’’ नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक (85) मंगलवार को संक्रमित पाए गए थे।

शुरुआत में वह घर पर पृथक-वास में थे लेकिन डॉक्टरों ने बेहतर चिकित्सकीय देखभाल के लिए उन्हें एक अस्पताल में भेजने का फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने फारुक के संक्रमित होने की खबर सामने आने के बाद उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी। फारुक ने दो मार्च को कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली थी। 

J&K : सोपोर में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बल तैनात

Desk Team