जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर कोरोना महामारी के केस बढ़ रहे है। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच लोगों में चिंता का विषय बन गया है। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि उन क्षेत्रों में सख्त लॉकडाउन किया जाएगा जहां लोग कोविड मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का उल्लंघन कर रहे हैं।श्रीनगर के जिलाधिकारी (डीएम) मुहम्मद एजाज असद ने संवाददाताओं से कहा, “कुछ इलाके लगातार कोविड एसओपी का उल्लंघन कर रहे हैं।”
“हम कुछ क्षेत्रों द्वारा किए जा रहे उल्लंघन के लिए पूरे जिले को प्रतिकूल बनाने का जोखिम नहीं उठा सकते।””हम इन क्षेत्रों में सख्त लॉकडाउन लगाने की योजना बना रहे है।”डीएम ने सोमवार को श्रीनगर शहर में औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कुछ दुकानों को एसओपी का उल्लंघन करते हुए पाया।डीएम ने कहा, “हमने इन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया है।”

श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संदीप चौधरी औचक दौरे के दौरान डीएम के साथ थे।एसएसपी ने कहा कि अगर लोग एसओपी का पालन नहीं करते हैं, तो हम सख्त कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे।यह याद किया जाना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर में रविवार को दर्ज किए गए 168 नए कोविड मामलों में से 92 श्रीनगर जिले से सामने आए।


Download Android App
Download iOS App



