दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार शाम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चेक छोटापोरा शोपियां निवासी और सीआरपीएफ के जवान मुक्तर अहमद डोई की उनके पैतृक गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब वह छुट्टी पर अपने गांव में थे तभी उन्हें गोली मारी गयी।
सुरक्षाबलों ने ईलाके की घेरेबंदी शुरू की
सुरक्षा बलों ने हमलावरों का पता लगाने के लिए गांव की घेराबंदी कर दी है। पुलिस ने अभी कोई बयान जारी नहीं किया है।
यह हत्या कश्मीर में तीन अलग-अलग मुठभेड़ में चार आतंकवादियों के मारे जाने के कुछ घंटे बाद हुई। इससे पहले कुलगाम में शुक्रवार शाम एक सरपंच की भी हत्या कर दी गई।


Download Android App
Download iOS App



