श्रीनगर में पलटी CRPF की गाड़ी, 15 से ज्यादा जवान घायल

Summary :

NULL

जम्मू कश्मीर में आज सुबह सीआरपीएफ जवानों के वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के चलते उसमें सवार 19 जवान घायल हो गये।  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अर्द्धसैनिक बल के बेमिना मुख्यालय के पास बल के वाहन का चालक अपना नियंत्रण खो बैठा जिसके चलते वह पलट गया।

उन्होंने बताया कि वाहन में 21 जवान सवार थे। यह सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले में शामिल तीन वाहनों में से एक था।

अधिकारी ने बताया , ‘‘ सीआरपीएफ के 19 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को पास के जेवीसी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से सात जवानों को यहां सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक जवान की हालत गंभीर है। उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आयी है और उसे विशेष उपचार के लिये नयी दिल्ली भेजा जा रहा है। ’’

उन्होंने कहा कि घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। अधिकारी ने बताया कि आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team