बर्खास्त डीएसपी देविंदर सिंह को जम्मू में एनआईए स्पेशल कोर्ट में होगी पेशी

Summary :

सूत्रों की जानकारी के अनुसार, बर्खास्त डीएसपी देविंदर सिंह के साथ हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर नवीद बाबू व उसके सहयोगी मोहम्मद रफी व मोहम्मद इरफान को रिमांड बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के विशेष कोर्ट के समक्ष आज(गुरुवार को)पेश किया जाएगा।

देविंदर सिंह की पुलिस रिमांड गुरुवार को खत्म हो रही है। उसके अगले कुछ दिनों में दिल्ली लाए जाने की संभावना है। वर्तमान में एनआईए की टीमें जम्मू में देविंदर सिंह से पूछताछ कर रही हैं। पिछले महीने डीजी एनआईए ,वाई.सी. मोदी ने जम्मू में मामले की जांच की समीक्षा की। 
पुलिस ने 11 जनवरी को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देविंदर सिंह को गिरफ्तार किया। वह नवीद, रफी व इरफान को जम्मू ले जा रहा था। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद इसे एनआईए को सौंप दिया गया। 

Ujjwal Jain