अनंतनाग मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों में से एक आतंकी का पुलिस डीएनए टेस्ट करवाएगी, क्योंकि उसकी तस्वीर 2019 के पुलवामा आत्मघाती हमले में शामिल अंतिम जीवित बचे आतंकवादी की तस्वीर से मिलती-जुलती है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
आईजीपी विजय कुमार ने ट्विटर पर कहा, “अनंतनाग मुठभेड़ में 30 दिसंबर को मारे गए आतंकवादियों में से एक की तस्वीर जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर समीर डार से मेल खाती है जो लेथपुरा, पुलवामा आतंकवादी हमले में शामिल अंतिम जीवित आतंकवादी था। डीएनए जांच कराई जाएगी।”
घाटी में इस साल सेना के 100 सफल अभियानों में 182 दहशतगर्द हुए ढेर, 44 टॉप कमांडर भी शामिल
पुलिस ने कहा था कि बृहस्पतिवार को दक्षिण कश्मीर जिले के नौगाम दूरू इलाके में हुई मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकवादी मारे गए और मुठभेड़ स्थल से उनके शव बरामद कर लिए गए। उस समय पुलिस ने मारे गए आतंकवादियों की पहचान सुल्तान उर्फ रईस उर्फ माविया (एक विदेशी आतंकवादी), दुदवांगन कापरान निवासी निसार अहमद खांडे और नाथीपुरा दूरू निवासी अल्ताफ अहमद शाह के रूप में की थी।
पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि शाह और सुल्तान एक अन्य आतंकवादी सुहैल राठर के साथ जेवान, श्रीनगर में एक हमले में शामिल थे जिसमें तीन पुलिसकर्मी मारे गए थे और 11 अन्य घायल हो गए थे। राठर शनिवार को पंटाह चौक पर एक अलग मुठभेड़ में मारा गया।


Download Android App
Download iOS App



