जम्मू & कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिले में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। पुलिस ने यहां बताया कि डोडा और किश्तवाड़ जिले में आज सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर आये भूकंप से लोगों में अफरातफरी मच गयी।
भूकंप के केंद्र का अभी तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कुछ सेकेंड के लिए आये भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आये।
किसी भी जिले से किसी प्रकार के जानमाल की अभी कोई सूचना नहीं मिली है।


Download Android App
Download iOS App



