श्रीनगर के सांसद और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को पेश होने के लिए बुलाया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डॉ. अब्दुल्ला को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक को इससे पहले इस साल 11 जनवरी को एजेंसी के श्रीनगर कार्यालय में पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे।
कितने करोड़ के घोटाले
ईडी ने 2018 में इस मामले में सीबीआई की चार्जशीट को आधार बनाकर पीएमएलए की जांच शुरू की थी। बीसीसीआई की तरफ से 112 करोड़ रुपये एसोसिएशन को दिए गए थे। आरोप है कि उसमें से 43.6 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। कथित घोटाला फारूख अबदुल्ला के 2001 से 2012 के बीच जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहने के दौरान हुआ।


Download Android App
Download iOS App



