J&K के बारामूला में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना का एक अधिकारी घायल

Summary :

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार सुबह घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गयी।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार सुबह घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान  सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के साथ मुठभेड़  शुरू हो गयी।  इस दौरान सेना का एक अधिकारी घायल हो गया है। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। 
उन्होंने  बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में पट्टन इलाके के येदिपोरा में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिससे अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बलों ने भी उनकी गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया। 
अधिकारी ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में सेना का एक अधिकारी घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए ‘92 बेस अस्पताल’ में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ जारी है और अतिरिक्त बल को भी मौके पर भेजा गया है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मास्को में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की, ट्वीट कर कही ये बात

Desk Team