Encounter Breaks Out in Udhampur: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादियों से संपर्क स्थापित होने के बाद भारतीय सेना, जम्मू और कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर बसंतगढ़ क्षेत्र में खुफिया जानकारी पर आधारित संयुक्त अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के कर्मियों के साथ मिलकर शाम करीब 4 बजे बसंतगढ़ के इलाके में आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया और जैश के एक आतंकी को मौत के घाट उतार दिया है, वहीं 2 से 3 आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका भी है।
Encounter Breaks Out in Udhampur

सुरक्षा बलों ने रामनगर तहसील के जोहपर-मार्टा गांव में अज्ञात संदिग्धों की गतिविधियों के संबंध में विशिष्ट खुफिया जानकारी मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। यह अभियान उस समय गोलीबारी में बदल गया जब छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए, अतिरिक्त सुरक्षा बल क्षेत्र में भेजे गए हैं और सभी निकास मार्गों को सील कर दिया गया है। घटनास्थल के चारों ओर घेराबंदी कर दी गई है और अभियान वर्तमान में जारी है।

Operation Kiya in Jammu

इस संयुक्त अभियान में सीआईएफ डेल्टा, व्हाइट नाइट कोर, जम्मू और कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं। इस दौरान व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि खुफिया जानकारी पर आधारित संयुक्त अभियान में, शाम लगभग 4 बजे बसंतगढ़ के इलाके में सीआईएफ डेल्टा, व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया है। घेराबंदी कर दी गई है। गोलीबारी जारी है। अभियान जारी है।
ALSO READ: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 से 3 आतंकियों को घेरा






















