Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, ऑपरेशन जारी

Summary :

Jammu-Kashmir:जम्मू-कश्मीर में आज सुबह सुरक्षबलों और आतंवादियों की मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के बाद “ऑपरेशन बिहाली” नाम से शुरू किया गया संयुक्त अभियान अभी भी जारी है। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, बसंतगढ़ के बिहाली क्षेत्र में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। ऑपरेशन अभी जारी है आतंकवादियों को ढ़ूंढ़ने के लिए ऑपरेशन वर्तमान अभी जारी है। अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए बताया…

Jammu-Kashmir:जम्मू-कश्मीर में आज सुबह सुरक्षबलों और आतंवादियों की मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के बाद “ऑपरेशन बिहाली” नाम से शुरू किया गया संयुक्त अभियान अभी भी जारी है। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, बसंतगढ़ के बिहाली क्षेत्र में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था।

ऑपरेशन अभी जारी है

आतंकवादियों को ढ़ूंढ़ने के लिए ऑपरेशन वर्तमान अभी जारी है। अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए बताया कि आतंकवादियों की जानकारी मिलने के बाद तुरंत बाद गोलीबारी शुरू हो गई थी। जम्मू जोन के आईजीपी भीम सेन टूटी ने बसंतगढ़ में चल रहे ऑपरेशन के बारे में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि मुठभेड़ सुबह शुरू हुई और ऑपरेशन अभी जारी है।

मॉक ड्रिल का आयोजन

इस बीच, बुधवार को सुरक्षा बलों ने 3 जुलाई से शुरू होने वाली आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारी के लिए जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल में बालटाल आधार शिविर में एक संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया। बता दें कि यह अभ्यास गंदेरबल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की देखरेख में आयोजित किया गया।

कई एजेंसियों की भागीदारी

इस अभ्यास में जम्मू-कश्मीर पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), 49 बटालियन सीआरपीएफ, भारतीय सेना, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं सहित कई एजेंसियों की भागीदारी देखी गई। (एएनआई)

Also Read: Jammu-Kashmir: अमरनाथ यात्रा की तैयारी पूरी, बालटाल में मॉक ड्रिल का आयोजन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।