कश्मीर घाटी में विदेशी लश्कर ए-तैयबा आतंकवादी का शव बरामद

Summary :

NULL

जम्मू & कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आज एक विदेशी लश्कर ए-तैयबा आतंकवादी का शव बरामद किया गया।  आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खोसा मोहल्ला हाजिन में स्थानीय निवासियों ने आतंकवादी के शव को देखा, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया।

पुलिस को तुरंत शव के बारे में सूचित किया गया। वह लश्करे तैयबा का आतंकवादी बताया गया है जो सोमवार को बोना मोहल्ला, हाजिन में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुए एक संक्षिप्त मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया था।

मुठभेड़ के दौरान इलाके में झड़प शुरु हो गया था जिसका फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा था।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team