लुधियाना-मंडी गोबिंदगढ़ : इंड्यिन मास्टर्स एथलैटिक्स मास्टर्स एसोसिएशन की ओर से 21 से 25 फरवरी तक 39वीं नेशनल मास्टर एथलैटिक्स चैंपियनशिप बैंगलोर में आयोजित कीं गईं। जिसमें 5 हजार से ज्यादा विभिन्न राज्यों और विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी मास्टर खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। जिसमें मास्टर्स एथलैटिक्स एसोसिएसन ऑफ पंजाब के महासचिव काबुल सिंह औलख के कुशल नेतृत्व में पंजाब के 124 एथलीटों ने हिस्सा लिया। पंजाब टीम की अगुवाई करते हुए गोबिंदगढ़ के मास्टर एथलीट गुरिंदरपाल सिंह सहोता ने 35 वर्ष आयु वर्ग में खुद हैमर थ्रो खेल में शानदार प्रर्दशन करते पहले नंबर पर गोल्ड मैडल हासिल किया जबकि हरियाणा के एथलीट दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
जानकारी देते हुए पंजाब टीम के कैप्टन गुरिंदरपाल सिंह सहोता ने बताया कि इस नेशनल मीट में पंजाब टीम के हिस्से 43 मैडल आए हैं जोकि बड़े गर्व की बात है।
इन खेलों में पंजाब टीम के सभी खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 कांस्य पद्क हासिल कर जीत का परचम फहराया जबकि मास्टर्स एथलैटिक्स एसोसिएशन ऑफ पंजाब के महासचिव काबुल सिंह औलख ने बताया कि 2019 में होने वाली नेशनल एथलैटिक्स मीट मणीपुर में होगी जबकि 2020 की ये खेलों का आगाज पंजाब में होगा और ये खेलें 2021 में आंध्रा प्रदेश में होंगी।
उक्त खेलों में खास बात ये भी रही कि पंजाब पुलिस के सेवामुक्त एसपी अजमेर सिंह ने 80 वर्ष आयु वर्ग में हैमर थ्रो में गोल्ड मैडल हासिल जीता। जबकि 40 वर्ष आयु वर्ग में बलविंदर सिंह ने हैमर थ्रो में सिल्वर, गुरभेज सिंह ने कांस्य पद्क जीते। 40 वर्ष आयु की तीहरी छलांग में गुरदीप सिंह ने गोल्ड , 50 वर्ष आयु की लंबी छलांग में छितवंत सिंह ने भी गोल्ड मैडल हासिल किया। 50 वर्ष आयु में पोल वोल्ट में लखविंदर सिंह ने गोल्ड, 55 वर्ष आयु के हैमर थ्रो में रशपाल सिंह ने सिल्वर, 55 वर्ष आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में दविंदर कौर ने गोल्ड मैडल जीते। इसके अलावा पंजाब टीम में कुलविंदर कौर, गुरजीवन सिद्धू, एएसआई कश्मीर कुमार, महिंदर सिंह धनोआ समेत अन्य खिलाडिय़ों ने भी पंजाब के लिए मैडल जीते।
– रीना अरोड़ा
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



