लुधियाना-एस. ए. एस. नगर : सीआईए स्टाफ द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गांव सोहना के नजदीक चार लोगों से एक करोड़ की करंसी प्राप्त होने के बाद गिरफतार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान जिला संगरूर के रहने वाले प्रभजोत सिंह गांववासी चुनेर, रामसिंह गांव कूकलां और मलेरकेाटला वासी गगनदीप सिंह मुलतानी के रूप में हुई है जबकि चौथा व्यक्ति पटियाला के भादसो रोड़ पर स्थित काकू गांव का रहने वाला रमित कुमार है। पुलिस ने चारों आरोपियों को मोहाली के डयूटी मजिस्ट्रेट जेसिका सूद की अदालत में पेश करके 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। अदालत ने रामसिंह को 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया जबकि अन्य तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने का हुकम दिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए हरबीर सिंह अटवाल एसपी ने बताया कि समाजविरोधी तत्वों की देखभाल के लिए सीआईए स्टाफ के इंचार्ज त्रिलोचन सिंह ने थानेदार मेवा सिंह के साथ गांव सोहना में नाकाबंदी कर रखी थी कि रात गुप्त सूचना के आधार पर उक्त आरापियों को एक करोड़ की पुरानी करंसी के साथ जो बंद हो चुकी है, को कार में लेकर आ रहे थे कि पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए एक बैग से यह करंसी बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज करके इस संबंध में इंकमटैक्स विभाग और इंफोरसमेंट अधिकारियों के ध्यान में ला दिया है।
सूत्रों के मुताबिक यह भी पता चला है कि ये लोग पुरानी करंसी बदलने के लिए किसी एनआरआई का सहारा लेने जा रहे थे । फिलहाल पुलिस द्वारा जांच जारी है। गौरतलब है कुछ दिन पहले सीआई स्टाफ द्वारा दो आरोपी राकेश कुमार और रविंद्र कुमार से 1 करोड़ 5 लाख की पुरानी करंसी के साथ गिरफतार किया गया था और उसका संबंध हरियाणा पुलिस से था।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



