मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनावों के लिए आज सुबह 7 बजे मतदान शांतिपूर्ण रूप से शुरू हो गया। हालांकि मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स में विल्लीमनगर सीट पर चुनाव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जोनॉथन संगमा की मृत्यु होने के कारण रद्द कर दिया गया। चुनाव आयोग ने यहां चुनाव के लिए तिथित निर्धारित नहीं की है। मेघालय में चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 60 चुनाव पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 106 कंपनियों को भी तैनात किया गया है।
सीमा सुरक्षा बल ने भी बंगलादेश से लगे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त तेज कर दी है। प्रनगालैंड में चुनाव के दौरान हिंसा शुरू हो गई। पोलिंग पार्टियों को पर हमला किया गया है। मंगलवार को नागालैंड के मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होगा और हमको स्पष्ट बहुमत हासिल होगा। तिजित जिले के एक मतदान केंद्र पर हुए देसी बम धमाके में एक व्यक्ति घायल हो गया है। सामने आई तस्वीरों में मतदान स्थल पर खून के धब्बे जमीन पर पड़े मिले हैं। साथ ही मतदान केंद्र पर धमाके से फर्नीचर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
वही प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने मेघालय और नागालैंड की जनता से आज हो रहे विधानसभा चुनावों में भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। मोदी ने एक ट्वीट में कहा,’मैं मेघालय और नागालैंड की जनता से आज हो रहे विधानसभा चुनाव में भारी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।’ गौरतलब है कि 60 -60 सदस्यीय विधानसभा चुनावों के लिए दोनों पूर्वोत्तर राज्यों में आज मतदान हो रहा है। लेकिन ठंड के कारण मतदान की शुरुआत में मतदाताओं की संख्या कम नजर आ रही है।
डान बॉस्को स्केवयर में एक मतदान केंद, के बाहर मतदाताओं को पर्चियां बांट रहे एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने कहा, ‘ दोपहर के बाद मतदात करने वालों की संख्या बढ़गी। ‘ मेघालय में 340 मतदान केंद्रो को अतिसंवेदनशील और 580 मतदान केंद्रो को संवेदनशील घोषित किया गया है। बहुत से मतदान केंद्रो पर कैमरे संस्थापित किये गये हैं। सभी मतदान केद्रों में शारीरिक रूप से अक्षम लोगों की सुविधा के लिए विशेष रैम्प की व्यवस्था की गयी है। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक सभी मतदान केंद्रो में वीवीपैट का भी इस्तेमाल किया जाएगा। मतों की गिनती तीन मार्च को होगी।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App




