जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने आज एक आतंकवादी ठिकाने का भंड़फोड़ कर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना और राज्य पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो खोजी अभियानों में पुंछ जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और वहां से भारी मात्रा में हथियार और अब अप्रचलित हो चुके 50 हजार रूपए के पुराने नोट बरामद किए।उन्होंने बताया कि इस ठिकाने से दो पिस्तौल, विभिन्न प्रकार के राकेट ग्रेनेड लांचर, यूबीजीएल ग्रेनेड, संचार उपकरण और अन्य उपकरण बरामद किए।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



