जम्मू में परिसीमन आयोग को नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) का प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी की मांगों के अनुरूप होने को लेकर आलोचना हो रही है। इस बीच, पार्टी के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि केंद्रशासित प्रदेश के दोनों क्षेत्रों के मुद्दे एक-दूसरे से अलग हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इस बारे में कोई चिंता नहीं करनी चाहिए।
जम्मू इकाई द्वारा पेश किए गए अलग मुद्दों से लोगों को चिंतित नहीं होना चाहिए
अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी की जम्मू इकाई द्वारा पेश किए गए अलग मुद्दों से लोगों को चिंतित नहीं होना चाहिए। जम्मू में आयोग को दिया गया पार्टी का प्रस्ताव निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के लिए भाजपा की मांगों के अनुरूप होने को लेकर हो रही आलोचना के बारे में पूछे जाने पर नेकां अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा, “जम्मू के मुद्दे अलग हैं जबकि कश्मीर की समस्याएं अलग हैं। आपको चिंता किस बात की है?”
अफगानिस्तान अलग देश है, ईश्वर वहां शांति बख्शे
अफगानिस्तान में स्थिति और कश्मीर पर इसका कोई प्रभाव पड़ सकता है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी ईश्वर से प्रार्थना है कि उस देश में शांति आए। अब्दुल्ला ने कहा, “अफगानिस्तान अलग देश है। ईश्वर वहां शांति बख्शे और वहां के लोगों के लिए जो सही हो, वह करे। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता क्योंकि मेरा अफगानिस्तान के साथ कोई संबंध नहीं है।”


Download Android App
Download iOS App



