तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के बाद एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में धारा 370 की बहाली की मांग उठने लगी है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि कश्मीर में सामान्य स्थिति लाने के लिए धारा 370 को बहाल करना जरूरी है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के लोकसभा सांसद फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर घाटी में अगर स्थिति को सामान्य करना है तो आर्टिकल-370 को बहाल करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने इस मुद्दे पर साथ नहीं दिया, तो अकेले ही अपनी मांगों के लिए आगे बढ़ेंगे।
उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल, बोले- अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए NC अपने दम पर लड़ेगी
इससे पहले सोमवार को भी फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसदों ने शीतकालीन सत्र के पहले दिन अनुच्छेद-370 वापस लेने और जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देने की मांग के साथ संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया।
वहीं NC उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस की चुप्पी को लेकर सवालिया हमला करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार नहीं है तो उनकी पार्टी अपने दम पर इस लड़ाई को लड़ेगी। अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का भविष्य विशेष दर्जे से जुड़ा है जिसकी गारंटी संविधान में दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



