बीजेपी की जम्मू कश्मीर इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस नेता अब्दुल राशिद डार के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी।
भाजपा नेताओं ने निकाला विरोध मार्च
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सोपोर के पूर्व विधायक डार के खिलाफ राममुंशी बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने एक विरोध मार्च भी निकाला।
प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि डार ने कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ अपमानजनक टिप्पणियां की। उन्होंने कहा कि डार की टिप्पणियों से 135 करोड़ भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।


Download Android App
Download iOS App



