श्रीनगर में शुक्रवार को यहां एक अस्पताल के पास आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ हुई, लेकिन आतंकवादी भाग निकले। घटना शहर के बेमिना इलाके में श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर एसकेआईएमएस अस्पताल के पास हुई।
श्रीनगर पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘बेमिना इलाके में स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल के पास आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ हुई। आतंकवादी नागरिकों की मौजूदगी का फायदा उठाकर भाग निकले।’’ अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को श्रीनगर जिले के एसकेआईएमएस अस्पताल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद आतंकवादियों का एक समूह भाग निकला।
पुलिस ने कहा कि एसकेआईएमएस अस्पताल, बेमिना में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक संक्षिप्त गोलाबारी हुई। आतंकवादी नागरिकों की मौजूदगी का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। अतिरिक्त पुलिस दल मौके पर पहुंच गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और भाग रहे आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



