कश्मीर घाटी में शनिवार को घने कोहरे के कारण हवाई यातायात बाधित रहा। दृश्यता घटने के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे से आने-जाने वाली उड़ाने रद्द कर दी गई। इससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कुल 27 उड़ाने रद्द की गई ।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि सभी उड़ानों को दृश्यता में कमी के चलते रद्द किया गया।
उन्होंने बताया कि घने कोहरे के कारण हवाई अड्डे पर सुबह दृश्यता करीब 600 मीटर थी और इस स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ जिससे दिनभर के लिए हवाई यातायात रद्द कर दिया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ शहर में शुक्रवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही।
उन्होंने कहा कि घने कोहरे से दृश्यता घटने के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।


Download Android App
Download iOS App



