नयी दिल्ली : टीवी चैनल पर होने वाले परिचर्चा में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन के बारे में विवादित टिप्पणी करने के कारण सेना के एक अवकाश प्राप्त मेजर जनरल की पूर्व अधिकारियों ने जमकर खिंचाई की। मेजर जनरल एस पी सिन्हा (अवकाश प्राप्त) ने टीवी पर एक परिचर्चा में ‘‘मौत के बदले मौत’’ और इसके अलावा कुछ अन्य विवादित टिप्पणियां की। इस कारण सेना के पूर्व अधिकारी नाराज हो गए।
श्रीनगर स्थित 15 कोर के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेना निवृत्त) ने ट्वीट किया कि आतंकवाद-रोधी अभियानों में शामिल लोग जानते हैं कि यह सब क्या है और कभी कभी यह लगता है कि सार्वजनिक मंचों पर नहीं बोलने की पाकिस्तानी सेना की प्रणाली ठीक है। उन्होंने कहा कहा कि ऐसे लागों से बचना चाहिए।
सैन्य अभियान के पूर्व महानिदेशक तथा अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल विनोद भाटिया ने सिन्हा को आड़े हाथों लिया और ट्वीट किया, ‘‘असंवेदनशील एवं दुर्भाग्यपूर्ण। उन्होंने कहा कि वह इस बात से आश्वस्त हैं कि वह (सिन्हा) कभी आतंकवाद निरोधी अभियान में शामिल नहीं रहे होंगे। अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप परीजा ने कहा कि सिन्हा ने सेना की क्षवि खराब की है। उन्होंने मांग की कि सिन्हा से मेजर जनरल का रैंक वापस लिया जाए।


Download Android App
Download iOS App



