जम्मू और कश्मीर : बारामूला में आतंकियों ने किया ग्रेनेड अटैक, 4 नागरिक घायल

Summary :

ग्रेनेड विस्फोट होने के बाद कुछ समय के लिए व्यस्त श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया।

जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक वाहन को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया। हालांकि आतंकियों का ये निशाना चूक गया और इस हमले में चार नागरिक घायल हो गए। घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों ने श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग के सिंघोरा इलाके में सुरक्षा बलों के एक वाहन को निशाना बनाया। सूत्रों ने कहा, ग्रेनेड लक्ष्य से चूक गया और सड़क पर फटने से चार नागरिक घायल हो गए। उन्हें पट्टटन शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी शुरू कर दी है। ग्रेनेड विस्फोट होने के बाद कुछ समय के लिए व्यस्त श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया। 

Desk Team