उत्तरी कश्मीर के सोपोर में स्थानीय लोगों को ‘‘धमकी देने और भयभीत करने’’ के लिए बृहस्पतिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सोपोर में गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान रमीज अहमद मल्ला, रियाज खालिक पर्रे, वसीम मंजूर गाजी और इखलाक इम्तियाज शेख के रूप में हुई है।
महाराष्ट्र में सरकार गठन पर नितिन गडकरी बोले- फडणवीस के नेतृत्व में बननी चाहिए सरकार
उन्होंने बताया कि रफ़ियाबाद में चटलूरा-गुंदमालराज मोड़ पर वाहनों की जांच के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इन लोगों के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी है। इन लोगों के खिलाफ डांगीवाचा थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में स्थानीय लोगों को ‘‘धमकी देने और भयभीत करने’’ के लिए बुधवार को भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



