भारत में फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जियाग्लर ने आज जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि दोनों के बीच शिक्षा , अर्थव्यवस्था , पर्यटन और शहरी आधारभूत ढांचे पर व्यापक चर्चा हुई।
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राजदूत को अपनी सरकार द्वारा शुरू की गई विकास पहलों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री महबूबा ने राजदूत को बागवानी , हस्तशिल्प और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा दिये जाने के बारे में भी जानकारी दी।
महबूबा ने इसके साथ ही सौर ऊर्जा के उपयोग और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर फ्रांस की विशेषज्ञता से लाभ लेने के लिए मदद मांगी।
प्रवक्ता ने कहा कि फ्रांसीसी राजदूत ने जम्मू कश्मीर में शिक्षा के क्षेत्र में गहरी रूचि दिखायी।
उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके देश और भारत के बीच छात्रों से संबंधित कार्यक्रम गत दो वर्षों में दोगुना हो गए हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



