नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को लोगों से संक्रामक महामारी कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की।
नेकां द्वारा उसके सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में श्रीनगर से लोकसभा सदस्य अब्दुल्ला ने कहा, “हम कोविड-19 नामक महामारी का सामना कर रहे हैं। इसके कारण सैकड़ों हजारों लोग मारे गए हैं, लेकिन शुक्र है कि अब हमारे पास टीका है जो हमें इस बीमारी से सुरक्षित रख सकता है।”
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने, हालांकि, लोगों को कोविड के विरूद्ध लड़ाई में सतर्कता कम करने को लेकर आगाह करते हुए कहा कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और हाथ की स्वच्छता जैसे कोविड रोधी आचरण का पालन किया जाना चाहिए।
उन्होंने कश्मीरी में कहा, “इस वीडियो के माध्यम से, मैं अपील करना चाहता हूं कि कृपया खुद को, अपने परिवार को और दोस्तों को निर्धारित केंद्रों पर टीका लगवाएं। मुझे उम्मीद है कि हम जान बचाने में सक्षम हैं और चीजें बेहतर होंगी।”अब्दुल्ला ने लोगों से समय बर्बाद न करने और जल्द से जल्द टीका लगवाने का आग्रह किया।


Download Android App
Download iOS App



