दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के पिंगलाना स्थित कांग्रेस नेता उमर जान के घर पर संदिग्ध आतंकवादियों ने रविवार तड़के ग्रेनेड से हमला किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस हमले के समय उमर जान घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनका परिवार घर पर मौजूद था।
उमर के परिवार का कोई भी सदस्य हालांकि इस हमले में घायल नहीं हुआ है। आतंकवादियों ने यह हमला उस समय किया, जब लोग शब-ए-कद्र की विशेष नमाज अता कर रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि पुलवामा के पिंगलाना स्थित उमर जान के घर पर दो ग्रेनेड़ फेंके गए, जिसमें से एक फटा और उसकी गूंज पूरे इलाके में सुनाई दी, लेकिन दूसरा ग्रेनेड नहीं फटा। सूत्रों ने बताया कि विस्फोट की आवाज सुनकर मस्जिद में नमाज अता कर रहे लोग अचानक भागने लगे।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और आसपास के इलाकों की क्षेत्रों की जांच के बाद बिना फटे हुए ग्रेनेड को अपने साथ ले गए।


Download Android App
Download iOS App



