जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में रविवार को आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ का एक सहायक उपनिरीक्षक घायल हो गया है। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलवामा के प्रमुख चौराहे पर सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने हथगोला फेंका। हथगोला फटने से सहायक उपनिरीक्षक घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमला जिले में त्राल बस स्टैंड के निकट हुआ।

विस्फोट के बाद लोगों में अफतरातफरी मच गयी और वे अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच यातायात रोक दिया गया। हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके को बंद कर सघन अभियान छेड़ गया है।


Download Android App
Download iOS App



