इंडियन प्रीमियर लीग एक बार फिर से गलत वजहों के कारण सुर्खियों में छा रहा है। बीते शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में मैच खेला गया। मैच के दौरान आरसीबी के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच ने ऐसी हरकत कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और दर्शक उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

दरअसल वायरल वीडियो में एरॉन फिंच ई-सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने बहुत कोशिश इसे छिपाने की लेकिन वह कैमरे से बचा नहीं पाए। अब यह देखना दिलचस्प होगा की एरॉन फिंच पर कोई कार्रवाई आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल करता है या नहीं। यह वीडियो ढाई सेकेंड का है जिसमें ई-सिगरेट पीते हुए एरॉन फिंच नजर आ रहे हैं।
Aron Finch vaping in dressing room. #Dream11IPL2020 #Dream11Team #rcb #RCBvsRR #bcci #iplindubai @BCCI Is this allowed during match? Also is it only Finch or others also enjoyed vaping in dressing room? Nation wants to know! pic.twitter.com/FsEed8OBue
— AJAY SHANKAR KHARE (@ajayshankarkhar) October 17, 2020
फिंच पर जैसे ही कैमरा गया वह ई-सिगरेट पी रहे थे और कैमरामैन जल्दी से कैमरा हटा रहे थे लेकिन सेकेंड भर के लिए ही सही फिंच की यह हरकत कैद हो गयी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो क्लिप आते ही वायरल हो गया और लोगों ने फिंच को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Finch vaping in the dressing room😂 #Dream11IPL #IPL2020 #RRvsRCB pic.twitter.com/sx5rqsCTHd
— Kevin Shah (@_Kevin__Shah) October 17, 2020
178 रनों का लक्ष्य बैंगलोर को मिला
आरसीबी के खिलाफ पहले टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाये। राजस्थान की और से स्टीव स्मिथ ने 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं टारगेट का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच ने 14 रन और देवदत्त पडीक्कल ने 35 रन बनाये। जबकि दूसरे विकेट के लिए विराट ने 79 रनों की साझेदारी पडीक्कल के साथ बनाई। इस दौरान कोहली ने 43 रनों की पारी खेली।

नाबाद 57 रनों की पारी डिविलियर्स ने खेली
कार्तिक त्यागी ने आरसीबी के कप्तान कोहली को आउट किया जिसके बाद टीम को जिताने का जिम्मा डिविलियर्स के कन्धों पर आ गया। 13 ओवर समाप्त हो गए थे और आरसीबी को जितने के लिए 42 गेंदों में 76 रनों की आवश्यकता थी। उसके बाद छक्कों की बरसात करके डिविलियर्स ने सात विकेटों से टीम को जीत दिलाई। नाबाद 57 रनों की पारी डिविलियर्स ने खेली। 22 गेंदों की पारी में एक चौका और छह छक्के उन्होंने जड़े।



Download Android App
Download iOS App



