जम्मू : गुज्जर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोगों ने बड़ संख्या में जम्मू-कश्मीर के वन मंत्री चौधरी लाल सिंह के आवास के बाहर यहां आज प्रदर्शन किया। यह समुदाय जंगली क्षेत्रों से अपने समुदाय के लोगों को बाहर निकालने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। नजाकत खन्ना के नेतृत्व में इस खानाबदोश समुदाय के लोगों ने अपनी भेड़ और बकरियों को मंत्री के घर के बाहर खड़ करके सड़क रोक दी थी।
प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि सरकार सभी लोगों को जंगल क्षेत्र में जाने दे और गुज्जर समुदाय को जंगली क्षेत्र से बाहर न निकाले। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए उन्हें मामूली लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़। सरकार ने अतिक्रमण से बचाने के लिए ज्यादातर जंगली जमीन को बाड़ से घेर दिया है और सिर्फ बकेरवाल को ही इन क्षेत्रों में जाने की अनुमति दी है। बकेरवालों को जंगली क्षेत्र में मवेशी चराने के लिए पहचान पत्र जारी किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



