गुपकार गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई सर्वदलीय बैठक पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को फिर मुलाकात करेंगे। पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) मुख्यधारा की 6 पार्टियों का गठबंधन है, जो जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को बहाल करने की मांग कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 24 जून को नयी दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक के बाद गठबंधन की यह पहली बैठक होगी।
गठबंधन के प्रवक्ता एमवाय तारिगामी ने सोमवार को कहा,‘‘पीएजीडी की कल बैठक होगी।’’ उन्होंने कहा कि सुबह 11 बजे शहर के गुपकार इलाके में गठबंधन के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के आवास पर बैठक होगी। बैठक में प्रधानमंत्री के साथ हुई सर्वदलीय बैठक और गठबंधन के आगे के रास्ते पर चर्चा होगी।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 24 जून को हुई बैठक पर पीएससी की कई बैठके हुई थी। इस पुरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह था, क्या महबूबा मुफ्ती इस बैठक में शामिल होंगी या नहीं। पीएससी की बैठक में यह फैसला मुफ्ती पर छोड़ दिया गया था कि वो चाहे तो पीएम मोदी कि बैठक में शामिल हो सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



