मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है, जिसके कारण वायु यातायात प्रभावित रह सकता है।
मौसम विभाग के प्रवक्ता ने मंगलवार को दोपहर बाद यह चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में अगले 48 घंटों के दौरान तेज बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। जम्मू क्षेत्र के अलग- अलग हिस्सों में अगले दो दिनों में गरज के साथ छीटे पड़ सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटों में लद्दाख के हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। पिछले वर्ष दिसम्बर में जोजिला में बर्फबारी के बाद कश्मीर से घाटी से सम्पर्क टूट गया था। नौ फरवरी को मौसम में सुधार के आसार है।
शोपियां में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान, पुलवामा से नौ पत्थरबाज हिरासत में
कश्मीर के क्षेत्रीय आयुक्त बशीर अहमद खान ने कहा कि आज शाम से सात फरवरी तक जम्मू- कश्मीर में मौसम प्रभावित रह सकता है। मंगलवार दोपहर बाद दक्षिण कश्मीर में (डोडा, बाटोटे, पीरपंजाल क्षेत्र, भद्रवाह, रामबन, बनिहाल और बारामूला) जवाहर सुरंग के क्षेत्रों मे तेज बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।
श्री खान ने कहा कि कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र के सभी जिलों के उपायुक्तों को हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जानमाल के सुरक्षा के लिए बर्फबारी के दौरान प्रभावित क्षेत्र में बाहर न निकलने सलाह जारी करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा उपायुक्तों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह अपने नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखें और यह सुनिश्चित करें कि बर्फ हटाने के लिए उचित स्थानों पर बर्फ हटाने वाले उपकरण लगायें।
उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाने के साथ ही आपदा प्रबंधन दल (एसडीआरएफ), पुलिस और पैरा-मेडिकल कर्मचारियों को एम्बुलेंस तैयार रखने को कहा गया है।


Download Android App
Download iOS App



