साल 2002 बैच के IAS अधिकारी हेमंत कुमार शर्मा जम्मू के संभागीय आयुक्त नियुक्त किये गये हैं। आज जारी एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गयी। जम्मू के संभागीय आयुक्त का पद निवर्तमान संभागीय आयुक्त मणदी कुमार भंडारी के इसी माह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले जाने के कारण खाली हुआ था।
सरकारी आदेश में कहा गया है, ‘‘परिवहन विभाग के आयुक्त सचिव हेमंत कुमार शर्मा, जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रशासनिक सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, का तबादला कर उन्हें जम्मू का संभागीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। ’’
इस आदेश के मुताबिक जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के सचिव आईएएस अधिकारी एम राजू अब अगले आदेश तक परिवहन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



