High Alert in Jammu and Kashmir: सीमा पार से पाकिस्तान ने एक बार नापाक कोशिश की है जिसे सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया है। कल देर रात रविवार को जम्मू और कश्मीर के सांबा, पुंछ, राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास कुछ पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। लगभग 5 ड्रोन अंतराष्ट्रिय सीमा और LOC के पास नजर आए। जिसके बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया और बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। भारतीय सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ड्रोन वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।
Pak Drones Near LOC

पाकिस्तान अब ज्यादा नुकसान और कम जोखिम के तरीके अपना रहा है और ड्रोन के जरीए घुसपैठ की कोशिश और हथियारों की खेप सीमा पार से भेजी जा रही है जिससे बॉर्डर पर अब तकनीकी अपग्रेड जरूरी हो गया है। बता दें कि राजौरी में LOC की निगरानी कर रहे सेना के जवानों ने शाम करीब 6:35 बजे गनिया-कलसियां गांव के ऊपर टिमटिमाती रोशनी के साथ ड्रोन की गतिविधि देखी।
Pak Drones Entered J&K
शाम करीब 7:15 बजे सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर के चक बाबराल गांव के ऊपर भी एक ड्रोन कुछ मिनट तक मंडराता हुआ देखा गया। 6:35 बजे पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास तैन से टोपा इलाके में भी आसमान में उड़ता हुआ पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। सतर्क जवानों ने तुरंत मध्यम और हल्की मशीन गनों से फायरिंग की और यह सभी ड्रोन वापस लौट गए थे।
BREAKING: Indian Army opened fire after detecting Pakistani drones near Gania–Kaldian in Nowshera, J&K. MMG and LMG were used.
A day earlier, a Pak drone dropped a consignment in Samba… pic.twitter.com/4mdLDT50Ze
— THE INFYN (@theinfyn) January 11, 2026
High Alert in Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन भी तेज कर दिया गया है। पाकिस्तानी ड्रोन दिखने के बाद सेना, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाला हुआ है और देर रात भी सर्च ऑपरेशन जारी है और हर गतिविधी पर निगरानी रही। संदिग्ध ड्रॉप जोन में भी तलाशी अभियान जारी रहा और सभी SOPs भी एक्टिव कर दिए गए है। सीमा से सटे इलाकों में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और चप्पे चप्पे पर सेना के जवान तैनात कर दिए गए है।
ALSO READ: अब किस नापाक हरकत की तैयारी में जैश-ए-मोहम्मद? सामने आया मसूद अजहर चौंकाने वाला Audio Message






















