जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बलहामा में मुठभेड़ में मारे गए तीसरे आतंकवादी का शव मिलने के बाद आज सैंकड़ लोग सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। उनको तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। दो अन्य आतंकवादियों के शव कल तड़के बरामद किए गए थे।
तीसरे आतंकवादी का शव मिलने के बाद बल्हामा खानमोह में सैंकड़ लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़पें कर उन्हें उस स्थान पर बढ़ने से रोकने की कोशिश की जहां बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षाकर्मी मुठभेड़ में नष्ट हुए दो मकानों का मलबा हटा रहे थे।
पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों पर कोई असर नहीं पड़ता देख सुरक्षाकर्मियों ने लाठी चार्ज किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बाद में सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। एक युवक के आंसू गैस से प्रभावित होने पर उसे पाम्पोर के अस्पताल ले जाना पड़े।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



