पाकिस्तान को IMF ने दिया फंड,CM उमर अब्दुल्ला ने जताई हैरानी

Summary :

पाकिस्तान को फंड देने पर उमर अब्दुल्ला हैरान

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आईएमएफ द्वारा पाकिस्तान को फंड देने पर हैरानी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उपमहाद्वीप में बढ़ते तनाव के बीच इस फैसले की आलोचना की। अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान इस फंड का इस्तेमाल हथियारों के लिए कर रहा है, जिससे जम्मू-कश्मीर में तबाही मच रही है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आईएमएफ के पाकिस्तान को दिए गए फंड पर हैरानी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपना दुख और रोष जाहिर किया। हैरान अब्दुल्ला ने लिखा, ” मुझे समझ नहीं आता कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय उपमहाद्वीप में बढ़ते तनाव को कैसे कम करने के बारे में सोच सकता है। जब आईएमएफ पाकिस्तान को उन सभी हथियारों के लिए पैसे दे रहा है जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान पुंछ, राजौरी, उरी, तंगधार और कई अन्य स्थानों को तबाह करने के लिए कर रहा है। उमर अब्दुल्ला ने शनिवार सुबह दो पोस्ट डाले। पहले में जम्मू कश्मीर प्रशासनिक अधिकारी की पाक गोलाबारी में मौत पर दुख जताया और दूसरे में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के फैसले पर हैरानी जताई। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुबह पाकिस्तान की ओर से हुई भारी गोलाबारी और बमबारी में राज कुमार थापा शहीद हो गए। थापा जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमिश्नर के पद पर तैनात थे।

जम्मू में ड्रोन हमले, CM उमर अब्दुल्ला की लोगों से घरों में रहने की अपील

सीएम ने दुख जताते हुए लिखा- ”राजौरी से आई दिल दहला देने वाली खबर। हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवा के अधिकारी को खो दिया। अभी कल ही वे उपमुख्यमंत्री संग जिले का दौरा कर रहे थे और मेरी अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में भी शामिल हुए थे। आज उनके आवास पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी हुई, इसमें राजौरी के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमिश्नर राज कुमार थापा शहीद हो गए।”

उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को जम्मू भी पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और जमीनी हकीकत से रूबरू हुए। मुख्यमंत्री जम्मू और सांबा जिलों में स्थापित मिश्रीवाला, नागबनी, बिश्नाह और ठंडी खुई में शिविरों और आवास केंद्रों का भी दौरा किया था। पिछले तीन दिनों से पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में ड्रोन हमले कर रहा था, जिनमें से ज्यादातर ड्रोन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिए।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.