J -K में आतंकियों का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो वायरल, AK-47 को बनाया विकेट

Summary :

NULL

जम्मू-कश्मीर में तनाव की स्थिति लगातार बरकरार है। अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद सेना और सुरक्षा एजेंसियां कश्मीर घाटी में लगातार तलाशी ऑपरेशन चला रही हैं और आतंकियों के ठिकाने ढूंढ रही हैं। लेकिन इसी बीच आतंकवादियों की एक वीडियो सामने आई है जिसमें वो सब क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो की खास बात ये हैं कि ये आतंकवादी विकेट की जगह AK-47 का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही इसकी जांच शुरू हो गई है। वीडियो में दिखाई दे रहे सभी कश्मीरी युवा रिलेक्स मूड में नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर लग रहा है कि वह खेल का आनंद ले रहे हैं। यही नहीं वीडियो के बैकग्राउंड में एक ऊर्दू गीत भी बज रहा है। राज्य पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह के वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं। इसके साथ ही इसे देखकर लगता है कि यह वीडियो कोई ज्यादा पुराना नहीं है।

इस जगह को देखकर अधिकारी यह अनुमान लगाते हैं कि यह पुलवामा और शोपियां जिले का कोई हिस्सा है। अमरनाथ श्रद्धालुओं पर हमले के बाद ऐसा कोई वीडियो आना बेहद अहम है। यह वीडियो घाटी में आतंकियों के गिरते मनोबल को बनाए रखने के लिए जारी किया गया लगता है। आपको बता दे कि कश्मीरी आतंकियों की फोटो और वीडियो इससे पहले भी वायरल हो चुकी है। हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर रहे बुरहान वानी और उसके 10 साथियों की बगीचे में बैठे हुए ग्रुप फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

Desk Team