आधार शिविर से आज 269 श्रद्धालुओं का एक जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि वार्षिक यात्रा 28 जून से बालटाल और पहलगाम, दोनों रास्तों से शुरू हुई।
यात्रा शुरू होने से अभी तक करीब 2.76 लाख श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन कर चुके हैं।
अमरनाथ यात्रा के कारण स्थगित हुई है अनुच्छेद 35ए पर सुनवाई : अलगाववादी
हालांकि, पिछले एक सप्ताह में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट आयी है। संभवत: यह गिरावट अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले बर्फ के शिवलिंग के पिघलने के कारण आयी है।
गौरतलब है कि इस साल के लिए 60 दिवसीय वार्षिक यात्रा 28 जून को शुरू हुई थी जो 26 अगस्त को ‘रक्षा बंधन’ के त्योहार पर संपन्न होगी। कल शाम तक 2,36,157 श्रद्धालु गुफा के दर्शन कर चुके थे।


Download Android App
Download iOS App



