जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के लिए हेल्पलाइन स्थापित की है। पवित्र गुफा के पास बादल फटने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हैं जिसके बाद यात्रा स्थगित कर दी गई है।
उपराज्यपाल प्रशासन और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने चार टेलीफोन नंबर जारी किये हैं जिस पर संपर्क कर लोग जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सरकार के जनसंपर्क विभाग और श्राइन बोर्ड ने ट्वीट किया, “अमरनाथ यात्रा के लिए हेल्पलाइन नंबर: एनडीआरएफ: 011-23438252, 011-23438253, कश्मीर डिविजनल हेल्पलाइन: 0194-2496240, श्राइन बोर्ड हेल्पलाइन: 0194-2313149।Ó
इसके साथ ही प्रशासन ने कहा कि उसका ध्यान अभी राहत अभियान पर है।


Download Android App
Download iOS App



