प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना को लेकर बात की और कहा कि प्रभावितों को हरसंभव सहायता मुहैया कराई जा रही है।
अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार शाम को बादल फटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 25 टेंट तथा तीन सामुदायिक रसोईघर नष्ट हो गए। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के बीच शाम करीब साढ़े पांच बजे बादल फटा।
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना से दुखी हूं – PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘श्री अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मनोज सिन्हा जी से बात की और स्थिति की जानकारी ली।’’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बचाव और राहत अभियान जारी है। प्रभावितों को हरसंभव सहायता मुहैया कराई जा रही है।’’
अधिकारियों ने कहा कि गुफा के बाहर आधार शिविर में अचानक पानी आने से 25 टेंट और तीन सामुदायिक रसोईघर नष्ट हो गए, जहां तीर्थयात्रियों को भोजन दिया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



