केन्द शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बालटाल और नुनवान मार्ग पर खराब मौसम के कारण स्थगित अमरनाथ यात्रा बुधवार को पुन: शुरु हो गई। सूत्रों के अनुसार 30 जून को शुरु हुई इस 43 दिवसीय तीर्थयात्रा में बुधवार सुबह तक 75,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ मंदिर में पवित्र गुफा में पूजा अर्चना की।
सूत्रों ने बताया कि सुबह गंदेरबल जिले के बालटाल मार्ग पर 10,081 तीथयात्री गुफा की तरफ रवाना हुए जिनमें 2,502 महिलाएं, 181 बच्चे और 75 साधु हैं। उन्होंने कहा कि 249 तीर्थयात्रियों को सुबह 11 बजे तक पवित्र गुफा के लिए एयरलिफ्ट किया गया।
मंगलवार को पहलगाम के नुनवान और गंदेरबल में बालटाल आधार शिविर से किसी भी तीर्थयात्री को खराब मौसम के कारण गुफा की तरफ नहीं जाने दिया गया था। मौसम विभाग के अनुसार बालटाल, दुमेल, ब्ररिमार्ग, संगम और पवित्र गुफा की तरफ पूरे दिन मध्यम बारिश होने की संभावना है। पहलगाम में मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहने का अनुमान है।


Download Android App
Download iOS App



