जम्मू & कश्मीर में श्रीनगर के सोमरबग में आज पुलिस की सतर्कता ने एक एटीएम को लुटेरों के लूटने से बचा लिया । बता दे कि तीन हथियारबंद युवकों द्वारा जम्मू & कश्मीर एटीएम को लूटने के प्रयास को स्थानीय लोगों ने नाकाम कर दिया।
वही स्थानीय लोगों का कहना है कि हथियार से लैस तीन युवकों को एटीएम लूटने का प्रयास करते हुए देखा। उन लोगों ने लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे वहां से भागने में सफल हो गए।
वही पुलिस के एक अधिकारी सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि कुछ चोरों ने बीती रात यहां के नौगाम के सुमेरबाग इलाके में स्थित जम्मू कश्मीर बैंक का एटीएम लूटने का प्रयास किया था।
उन्होंने कहा कि समय रहते मामले में पुलिस की दखल से चोरों का प्रयास नाकाम हो गया और वह घटनास्थल से फरार हो गए । अधिकारी ने बताया कि घटना में एटीएम को हल्का नुकसान पहुंचा है। इससे पहले राजौरी नगर के झूला पुल के पास मलिक मार्केट क्षेत्र में चोरों तीन-चार दिन पहले सुनार की दुकान में सेंध लगाई और शटर तोड़ कर जेवर व नगदी लेकर फरार हो गए। इससे पहले मई में अनंतनाग शहर में देर रात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन को नकदी के साथ उखाड़ कर ले गए थे ।
बता दे कि इससे पहले 31 जुलाई को, आतंकवादियों के एक समूह ने अनंतनाग जिले के अरवानी बिजबेरा में जम्मू और कश्मीर बैंक को लूट लिया था।


Download Android App
Download iOS App



