नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) परमेश्वरन अय्यर ने रविवार को यहां राज भवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और केंद्र-शासित प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बैठक के बाद बताया कि उपराज्यपाल ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक प्रणाली, विकास प्रक्रिया में सार्वजनिक भागीदारी, समावेशी, गुणात्मक शिक्षा, जन सेवाओं की सुगमता और युवाओं के लिए स्व-रोजगार के अवसरों को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं।
प्रवक्ता के मुताबिक, बैठक में मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता, आकांशी जिला कार्यक्रम के मिशन निदेशक राकेश रंजन और अटल नवोन्मेष मिशन, नीति आयोग के मिशन निदेशक चिंतन वैष्णव भी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



