J&K : अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों में मुठभेड़

Summary :

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड स्थल के आसपास किसी भी तरह के प्रदर्शन को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में घेराबंदी तथा तलाशी अभियान के दौरान बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अनंतनाग जिले के मुनवर्द गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना पर राष्ट्रीय राइफल (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने बुधवार सुबह संयुक्त रूप से एक खोज अभियान शुरू किया।

सुरक्षा बलों के जवान जब आतंकवादियों की मौजदूगी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी थी और इस क्षेत्र में दो आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि मुठभेड स्थल के आसपास किसी भी तरह के प्रदर्शन को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। एक पुलिस प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।

J&K : बटमालू में सेना ने लश्कर कमांडर नवीद को घेरा, मुठभेड़ जारी, 1 जवान शहीद, तीन घायल

Desk Team