जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में नौगाम के सूथू में सुरक्षा बलों का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है। दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। आज सुबह ही दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है जिसके चलते नौगाम में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोगों की भी पुलिस और सेना के जवानों के साथ झड़प हो गई। स्थानीय लोग जमकर पत्थरबाजी कर रहे हैं। बता दें कि यह मुठभेड़ गृहमंत्री राजनाथ सिंह के एकदिवसीय दौरे के एक दिन बाद हुई है। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर आए गृहमंत्री ने कहा था कि केंद्र सरकार पाकिस्तान समेत सभी से बातचीत को तैयार है, लेकिन आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकती।
J&K : कुलगाम में मुठभेड़ के बाद हुए रहस्यमयी विस्फोट में 6 नागरिकों की मौत, कई घायल
गौरतलब है कि इससे पहले जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें तीन आतंकी ढेर हो गए थे। हालांकि मुठभेड़ के बाद वहां हुए एक विस्फोट में सात स्थानीय नागरिकों की भीमौत हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



