प्रधानमंत्री मोदी आज ‘मैं नहीं हम’ पोर्टल और एप करेंगे लांच

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मैं नहीं हम’ पोर्टल और एप जारी करेंगे। इस अवसर पर वे आईटी और इलेक्‍ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र के उद्यमियों से संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ‘मैं नहीं हम’ पोर्टल और एप जारी करेंगे। इस अवसर पर वे आईटी और इलेक्‍ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र के उद्यमियों से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, नरेंद्र मोदी 24 अक्‍टूबर को ‘मैं नहीं हम’ पोर्टल जारी करेंगे।

‘सेल्‍फ फॉर सोसायटी’ की थीम पर काम करने वाला यह पोर्टल आईटी क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों और संगठनों को सामाजिक सरोकारों और समाज सेवा से जुड़े उनके प्रयासों को एक साथ लाने का मंच प्रदान करेगा।

इसके माध्‍यम से प्रौद्योगिकी का लाभ समाज के कमजोर तबके तक पहुंचाने के लिए परस्‍पर सहयोग के प्रयासों में तेजी लाई जा सकेगी। पोर्टल के जरिए समाज की बेहतरी के लिए काम करने के इच्‍छुक लोगों की व्‍यापक सहभागिता को भी बढ़ावा दिया जा सकेगा।

प्रधानमंत्री इस अवसर पर कई उद्योगपतियों से मिलेंगे और आईटी पेशेवरों तथा आईटी और इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनियों के कर्मचारियों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर देश भर के 100 से ज्‍यादा स्‍थानों से आईटी और इलेक्‍ट्रॉनिक विनिर्माता वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आयोजन से जुड़ेंगे।

भाजपा की नमो एप के जरिये 5 रूपये से लेकर 1000 रूपये तक के योगदान की अपील

Desk Team