जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। यह मामला जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में कथित आर्थिक अनिमियतता से जुड़ा है। श्रीनगर से लोकसभा सांसद अब्दुल्ला सुबह 11 बजे राजबाग स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। अंदर जाने से पहले, पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात की और इस पूछताछ को जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़ा।
मैं समन के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा : फारूक अब्दुल्ला
मैं समन के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा : फारूक अब्दुल्ला
फारूक अब्दुल्ला ने कहा, मैं (समन के बारे में) ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा… चुनाव होने हैं और वे तब तक हमें परेशान करेंगे। बता दें कि, ईडी ने 27 मई को अब्दुल्ला को धन शोधन के मामले में अपने श्रीनगर कार्यालय में तलब किया था। अधिकारियों ने बताया कि, पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर के तीन बार मुख्यमंत्री रहे 84 वर्षीय अब्दुल्ला ने 2019 में इसी मामले में अपना बयान दर्ज कराया था।
वरिष्ठ नेता अधिकारियों के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे : नेशनल कॉन्फ्रेंस
घाटी में राजनीतिक दलों ने कहा कि समन देश में सभी विपक्षी नेताओं के लिए सामान्य बात है। घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा कि वरिष्ठ नेता अधिकारियों के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे जैसे उन्होंने अतीत में किया है।

Download Android App
Download iOS App